कोटद्वार : KBC से जीती गई धनराशि लगाएंगे जल संरक्षण में

पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी ने कहा कि KBC शो से जीती गई करीब 17 लाख रुपए की धनराशि को जल संरक्षण के कार्य पर लगाया जाएगा। 


देश के जाने-माने पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी शुक्रवार 25 दिसंबर को सोनी टीवी के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में महानायक अमिताभ बच्चन और फिल्म निर्देशक अनुराग बासु के साथ शो का हिस्सा बने थे। इस दौरान उनसे पूछे गए सवालों का उन्होंने जवाब भी दिया। साथ ही हवा, मिट्टी और पानी के संरक्षण का संदेश भी दिया। पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी ने कहा कि शो से जीती गई करीब 17 लाख रुपए की धनराशि को जल संरक्षण के कार्य पर लगाया जाएगा। 

पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी ने कहा कि 100 साल से मानव प्रकृति का दोहन कर रहा है जिसके परिणाम सामने हैं। उन्होंने कहा कि हवा, जंगल, मिट्टी और पानी सबसे बड़ी चुनौती हैं और आने वाले समय में यह और भी बड़ी चुनौती होने जा रहे हैं। दुनिया में आधे से ज्यादा वन खत्म हो चुके हैं, वहीं देश की ज्यादातर नदियों ने मरना शुरू कर दिया है। अब प्रकृति के दोहन का ऑडिट करने का समय आ गया है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे, सबसे पहले सरकार उसके बाद संस्थाएं और अंत में आम आदमी की जिम्मेदारी बनती है। प्रकृति के दोहन की सीमा तय होनी चाहिए और शैक्षणिक संस्थानों में इस विषय पर कार्य करने होंगे। डॉ जोशी ने कहा कि वे अब सकल घरेलू उत्पाद को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments