उत्तराखंड : पुलिस विभाग में 21 फरवरी को हो सकती है पुलिस की रैंकर्स परीक्षा

पुलिस विभाग में रैंकर्स परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी को हो सकता है। अधीनस्थ चयन आयोग से वार्ता के बाद अब मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव भेजा है।


पुलिस विभाग में रैंकर्स परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी को हो सकता है। अधीनस्थ चयन आयोग से वार्ता के बाद अब मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही सीधी भर्ती प्रक्रिया भी मार्च से शुरू हो जाएगी और यह कुंभ के दौरान ही आयोजित की जा सकती है। 

दरअसल, पुलिस में लगभग 2000 पदों को सीधी भर्ती और रैंकर्स परीक्षा के माध्यम से भरा जाना है। बीते दिनों प्रमोशन में आने वाली अड़चनों को लगभग दूर कर दिया गया है। पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ चयन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें मुख्यालय की ओर से एक प्रस्ताव मांगा गया था। अब पूरी संभावना है कि परीक्षाएं 21 फरवरी को आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं के माध्यम से लगभग 800 हेड कांस्टेबल और 130 दरोगाओं के पद भरे जाने हैं। बता दें कि बीते 6 सालों से रैंकर्स परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, इसके कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी।

Post a Comment

0 Comments