मनोरंजन : पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर की कोरोना से मौत, CM अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना संक्रमण पाए गए थे।


मनोरंजन : आज बुधवार को मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना संक्रमण पाए गए थे। कोरोना से जंग लड़ रहे सिंगर ने 60 साल की उम्र में पंजाब में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

उनके जाने से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सरदूल का महान योगदान देखते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपना दुख जाहिर किया है।

पंजाब के सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा है- लैजेंड्री सिंगर सरदूल सिकंदर के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्हें हाल ही में कोरोना हुआ था। और उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। आज पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री उनके बिना गरीब हो गई है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सीएम के अलावा म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दूसरे दिग्गज ने भी इस महान सिंगर के योगदान को याद किया और उन्हें अपना ट्रिब्यूट दिया। 

सिंगर हर्षदीप कौर ने ट्वीट कर लिखा- बहुत ही दुखद खबर। सरदूल जी के जाने से बहुत दुखी हूं। म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं। विशाल ददलानी की तरफ से भी रिएक्शन देखने को मिला। उनकी माने तो सरदूल का जाना उनके लिए एक निजी क्षति है। वे सरदूल को एक महान सिंगर तो मानते ही हैं, इसके अलावा एक बेहतरीन इंसान भी समझते हैं।

 

कौन थे सरदूल सिकंदर?

सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम 'रोडवेज दी लारी' था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम 'हुस्ना दे मल्को' ने दुनियाभर में धूम मचाई। इस एलबम की 5.1 मिलियन कॉपियां बिकीं। गानों के अलावा कई फिल्मों में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग से नाम कमाया। पंजाबी फिल्म 'जग्गा डाकू' में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।

Post a Comment

0 Comments