उत्तराखंड : देहरादून में विक्रम के संचालन पर इस जगह लगा प्रतिबन्ध, पढ़े पूरी खबर

देहरादून में प्रेमनगर-चकराता रोड-कनाट प्लेस रूट के विक्रम पूर्व की तरह ही प्रभात सिनेमा हॉल के कट तक ही संचालित होंगे। 



देहरादून में पुलिस ने प्रेमनगर-चकराता रोड-कनाट प्लेस रूट के विक्रम पूर्व की तरह प्रभात सिनेमा हाल के कट तक ही संचालित करने के आदेश दिए हैं। अभी तक यह घंटाघर तक संचालित हो रहे थे, मगर नए नोटिफिकेशन में एसएसपी ने विक्रमों के सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक घंटाघर तक संचालित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिटी बस सेवा महासंघ की ओर से आदेश को तत्काल लागू कराने की मांग की गई है। 

करीब दस साल पहले तक चकराता रूट के विक्रमों का संचालन कनाट प्लेस से ही होता था। यहां से दो रूट के विक्रम चलते थे। एक कनाट प्लेस से कौलागढ़, जबकि दूसरा कनाट प्लेस से प्रेमनगर। साल 2013 में मार्ग चौड़ीकरण के बाद विक्रम चालकों ने अपनी मनमर्जी से घंटाघर तक संचालन शुरू कर दिया। इससे घंटाघर पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके विरोध में सिटी बस सेवा महासंघ की ओर से मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव, परिवहन सचिव, जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। सरकार के निर्देश पर अगस्त 2020 में तत्कालीन एसएसपी ने मार्ग का परीक्षण कराया। उनकी ओर से दी गई रिपोर्ट में इस मार्ग पर विक्रमों को प्रभात सिनेमा हाल तक संचालित करने के आदेश दिए गए। अब यह नोटिफिकेशन सरकार ने जारी कर दिया है, जिसमें सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक विक्रमों का संचालन घंटाघर तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

Post a Comment

0 Comments