उत्तराखंड : CM तीरथ सिंह रावत ने आशीष की मदद को आगे बढ़ाये हाथ, सोशल मीडिया पोस्ट का लिया संज्ञान, पढ़े पूरा मामला

CM तीरथ सिंह रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए पोस्ट के प्रति लिया संज्ञान। आशीष की मदद को आगे बढ़ाये हाथ। 



उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार ऐसे काम कर रहे हैं जिससे उत्तराखंड वासी उनसे भविष्य में अच्छी उम्मीद लगाए बैठा है। मुख्यमंत्री लगातार जन भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रहें हैं। जब से तीरथ सिंह रावत है मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली है तब से वह लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे हर हर प्रदेशवासी के दिल में उनके लिए जगह बन गई है। जी हां यह फैसला उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुए पोस्ट के प्रति लिया है। यह सब देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के द्वारा तीरथ सिंह रावत के संज्ञान में लाए गए उनकी विधानसभा के मामले को लेकर हुआ। 

बता दें कि टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी ग्राम करौली पट्टी डागर, विकासखंड कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी आशीष सिंह पुत्र स्व.श्री हरिभजन सिंह को लुधियाना में कुछ सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आई। जिसकी वजह से आशीष सिंह के पैर पूरी तरीके से चोटिल हो गए। आशीष सिंह का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ के आपातकालीन वार्ड में चल रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से जब देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलने पहुंचे। इसके बाद चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज करा रहे हैं आशीष सिंह के बारे में जानकारी दी।

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने सीएम रावत से आशीष सिंह के उपचार के लिए कहा, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने  आशीष सिंह के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता जारी करदी। जिसके बाद आशीष सिंह के उपचार में बहुत मदद मिली। आशीष सिंह के परिजनों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। वहीं, भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री की इस सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments