International Womens Day के अवसर में ताजमहल सहित इन स्मारकों में फ्री एंट्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2021) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक स्मारकों में महिलाओं को फ्री एंट्री दी जा रही है इस बाबत एएसआई (ASI) और जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा अधिसूचना जारी की गई है



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2021) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक स्मारकों में महिलाओं को फ्री एंट्री दी जा रही है इस बाबत एएसआई (ASI) और जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश द्वारा अधिसूचना जारी की गई है लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा

यह भी पढ़े : धूमधाम से मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित सभी स्मारकों में महिलाओं को फ्री एंट्री देने का फैसला किया है एएसआई के कार्यकारी पुरातत्वविद वी.के. स्वर्णकार को इस संबंध में पहले ही केंद्रीय मंत्रालय से एक आदेश प्राप्त हो चुका है महिला दिवस पर महिलाओं को इन स्मारकों में फ्री एंट्री देने की योजना मंत्रालय द्वारा 2019 में शुरू की गई थी

इस बार ये है थीम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने के लिए हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम 'Choose To Challenge' है।

Post a Comment

0 Comments