बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

उत्तराखंड हिमालय के पांचवों धाम के रूप में पहचान रखने वाले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएंगे।


उत्तराखंड :
प्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। उत्तराखंड हिमालय के पांचवों धाम के रूप में पहचान रखने वाले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

जानकारी मुताबिक़, हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में भेंट की। मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून के बजाय 10 मई, 2021 को खोलने का निर्णय लिया गया है। 

इस प्रकार अब हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 मई से आरंभ हो जायेगी। गत वर्ष यात्रा कोविड के कारण बाधित रही थी। इस वर्ष 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है। इस दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को सरोपा भी भेंट किया।

जानकारी अनुसार, गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने बताया कि पिछली बार कोरोना संकट के कारण यात्रा ज्यादा नहीं चली। यात्रा मार्ग में स्थित व्यापारियों का भी नुकसान हुआ है। इस वर्ष मौसम अनुकूल है। धाम के आसपास ज्यादा बर्फ भी नहीं है। इसलिए अप्रैल माह के पहले सप्ताह में भारतीय सेना की टीम धाम के रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू कर देगी।


जिसमें गुरुद्वारा के स्वयंसेवक भी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक धाम तक जाने का रास्ता पूरी तरह से खोल दिया जाएगा और मैनेजमेंट ट्रस्ट अपनी तैयारी पूरी कर लेगा। कपाट उद्घाटन से पूर्व गोविंद घाट से पहला जत्था रवाना होगा। जिसके लिए मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को आमंत्रित किया है। बता दें कि चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री बीते सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसी क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन बीस मार्च को ऋषिकेश में यात्रा से संबंधित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

कब-कब खुल रहें हैं धामों के कपाट

हेमकुंड सहिब - 10 मई 2021

गंगोत्री - 14 मई 2021

यमुनोत्री धाम - 14 मई 2021

केदारनाथ धाम - 17 मई 2021

बदरीनाथ धाम -18 मई 2021

Post a Comment

0 Comments