मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे काम को देखते हुए बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए बंद रहेगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे काम को देखते हुए बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रियों के लिए बंद रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। 17 मार्च को तीरथ सिंह रावत सरकार की दूसरी और महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। ये कैबिनेट की बैठक सचिवालय में शुरू होगी। वहीं तीरथ सिंह सरकार में शामिल हुए नए मंत्रियों को ई-कैबिनेट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों को घर-घर जाकर अधिकारियों की ओर से ई-कैबिनेट की जानकारी और ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं।इसको लेकर सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में बैठक चल रही है। बैठक में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 अप्रैल तक यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएं। बैठक के दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि एक महीने मे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून में चारधाम यात्रा 2021 को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/EhKLwgUnCP
वहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 तोता घाटी में चल रहे काम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। आवागमन वैकल्पिक रास्तों से होगा। रविवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी को इसके निर्देश दिये थे। तोताघाटी में कटिंग और सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यातायात के कारण बार-बार काम को रोकने से काम की गति प्रभावित होती है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने आवागमन के वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए तोताघाटी को कुछ दिनों तक बंद करने के निर्देश दिये थे।
0 Comments