जनपद टिहरी में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। घटना कुंडी गांव के नजदीक जंगल की है। यहां गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की खुदकुशी से जान गई।
उत्तराखंड : जनपद टिहरी में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। घटना कुंडी गांव के नजदीक जंगल की है। यहां गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की खुदकुशी से जान गई। बीते रविवार को एक अधिकारी ने बताया कि शिकार अभियान के दौरान सनसनीखेज घटना घटी। घटना के पीछे बंदूक से अचानक गोली का चलना था।
जानकारी अनुसार, बीते शनिवार को 7 युवक शिकार पर निकले और उनमें से एक के लोडेड बंदूक पर फिसल जाने से गोली एक अन्य को लग गई और उसकी मौत हो गई। एसडीएम पी.आर. चौहान के मुताबिक, बंदूक पर फिसलने वाला युवक वहां से भाग गया जबकि स्पष्टतया पश्चाताप के कारण उसके 3 दोस्तों ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली।
उन्होंने बताया कि उनके साथ जंगल में शिकार को गए तीन अन्य दोस्तों ने ग्रामीणों को इसके बारे में बताया। चौहान ने बताया कि शनिवार की रात सात दोस्त शिकार पर निकले थे। 22 वर्षीय राजीव की बंदूक में गोली भरी हुई थी और ग्रुप की अगुवाई कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और नीचे गिर गया।

0 Comments