उत्तराखंड में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त लगेगी वैक्सीन : CM रावत

उत्तराखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब 18 से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों को भी नि: शुल्क टीका लगाया जाएगा। मई माह के प्रथम सप्ताह से यह कार्य आरंभ हो जाएगा। 


उत्तराखंड : प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि 1 मई से प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से भी बात की जाएगी। इसमें 50 लाख प्रदेशवासी लाभान्वित होंगे। साथ ही सरकार पर 400 करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा।

जानकारी मुताबिक़, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीनेट करेगी, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का वैकसीनेशन सरकार की जिम्मेदारी है। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को 345 डॉक्टर्स मिले हैं। नए डाॅक्टरों के मिलने से कोरोना से लड़ाई में मदद मिलेगी। 

Post a Comment

0 Comments