हेलीकॉप्टर ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी के लिए उड़ान भरी। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कोटी के आसपास के जंगलों में लगी आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड : केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए उपलब्ध कराए गए दो हेलीकॉप्टर में से एक हेलीकॉप्टर देहरादून के जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे पहुंचा। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी के लिए उड़ान भरी। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने कोटी के आसपास के जंगलों में लगी आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी मुताबिक़, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने टिहरी गढ़वाल के कोटी कॉलोनी इलाके में पास के जंगलों में अग्निशमन अभियानों में भाग लिया। 5000 लीटर क्षमता वाली बाम्बी बकेट की मदद से टिहरी झील से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पहले दौर में अडवानी के जंगल में पानी का छिड़काव किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2016 में जंगलों की आग पर नियंत्रण को सेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली गई थी।
Uttarakhand: Indian Air Force's helicopter arrives in Koti Colony area of Tehri Garhwal to participate in fire fighting operations in nearby jungles. pic.twitter.com/bpgv7RjGyF
— ANI (@ANI) April 5, 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के अंदर पर्वतीय क्षेत्रों के जंगल में बढ़ती आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार से दो हेलीकाप्टर उपलब्घ कराए जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर वार्ता हुई थी।
केंद्रीय गृह मंत्री ने वनों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर उत्तराखंड में पहुंच चुका हैं। डोईवाला तहसील के नायब तहसीलदार रूप सिंह ने बताया दिल्ली से एक हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है।
#WATCH: Indian Air Force's helicopter participates in fire fighting operations in nearby jungles in Koti Colony area of Tehri Garhwal. Water collected from Tehri lake being sprinkled with the help of a 5000-litre capacity bucket. In 1st round, water sprinkled in forest in Adwani. pic.twitter.com/hp5DlO5o6f
— ANI (@ANI) April 5, 2021

0 Comments