मनोरंजन : करीना कपूर खान ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट', बोलां- 'सोने से पहले बिस्तर पर तीन चीजें...

करीना ने कहा, 'मुझे बेड पर तीन चीजें चाहिए वाइन की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान।' करीना का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।


मनोरंजन : बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आप लोगो जानते ही होंगे दोनों की फैन फॉलोइंग दोनों के बारे में उनके फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। करीना अपने दिल में कुछ नहीं रखती हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल देती हैं। ऐसे ही हाल ही में करीना कपूर खान ने अपना एक बैडरूम सीक्रेट खोला है।

आपको बता दें, सैफ अली खान और करीना कपूर खान की शादी को करीब आठ साल का समय हो गया है। लेकिन दोनों के बीच की कैमिस्ट्री आज भी एकदम तरोताजा है। इन दोनों की जोड़ी को इनके फैंस ने सैफीना का नाम दिया है। हाल ही में करीना कपूर खान डिस्कवरी के शो Star VS Food में नजर आने वाली है। इस शो की शूटिंग के दौरान करीना ने अपने और सैफ के एक सीक्रेट का खुलासा किया है।

यह भी पढ़े : ब्रेन स्ट्रोक से उबरने के बाद ये एक्टर अब हुए कोरोना संक्रमित, बोले- पता नहीं कैसे पूरे परिवार को हो गया


15 अप्रैल से डिस्कवरी प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले सेलिब्रिटी कुकिंग शो Star VS Food की शूटिंग के दौरान करीना ने अपनी दोस्त तान्या घावरी से खास बातचीत की। करीना ने इस बातचीत में कहा कि सोने के लिए जाने से पहले मैं बिस्तर पर तीन चीजें लेकर जाती हूं। करीना ने कहा, 'मुझे बेड पर तीन चीजें चाहिए वाइन की एक बोतल, पजामा और पति सैफ अली खान।' करीना का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। इतना ही नहीं करीना ने आगे बताया, 'मुझे लगता है इससे बेहतर जवाब और कुछ नहीं हो सकता है। मुझे इसके लिए प्राइज मिलना चाहिए।'

बता दें कि करीना कपूर खान के अलावा इस शो में उनकी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, प्रतीक गांधी भी नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो वीडियो भी करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस शो के जरिए बेबो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए करीना पहली बार कुकरी शो में दिखेंगी। वीडियो में करीना चीज घिसती नजर आती हैं और उनके मुंह से निकलता है- मेरे हाथ दुखने लगे। करण जौहर की आवाज सुनाई देती है कि मैं अपना चेहरा खराब नहीं करना चाहता। शो में ये सेलेब्रिटीज किचन में अपने-अपने खाने की तैयारियों के दौरान जूझते हुए दिखेंगे।

Post a Comment

0 Comments