CBSE Exams 2021: सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित, देखें बोर्ड का नोटिस

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा इस साल रद्द कर दिए गए हैं। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है।


राष्ट्रीय : देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा इस साल रद्द कर दिए गए हैं। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी मुताबिक़, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आज बुधवार, 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय व सीबीएसई अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है। देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।

कैसे बनेगा 10वीं का रिजल्ट

पहली बार ऐसा हो रहा है जब सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। अब सवाल है कि ऐसे में स्टूडेंट्स का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा? पीएम मोदी की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई। सरकार इस नतीजे पर पहुंची है कि इसके लिए सीबीएसई मापदंड निर्धारित करेगी। उसी के आधार पर इस साल सीबीएसई 10वीं के सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट बनेगा।

बोर्ड द्वारा तय क्राइटीरिया से बने रिजल्ट से अगर कोई स्टूडेंट संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद सीबीएसई उस परीक्षा का आयोजन करेगा।

फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 14 अप्रैल, 2021 को कोरोना स्थिति को देखते हुए मई में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। 

कब होगी 12वीं की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस

सीबीएसई बोर्ड ने भी इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से 14 जून 2021 तक होनी थीं। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब कब ली जाएंगी, इसका फैसला 01 जून 2021 को कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले नोटिस जारी कर सूचना दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments