उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने BJP के स्थापना दिवस में PM मोदी को लेकर कही ये बात, पढ़े पूरी खबर

प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश की जनता यूं ही नहीं कहती कि मोदी है तो मुमकिन है।



प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा की स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश की जनता यूं ही नहीं कहती कि मोदी है तो मुमकिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व का भी नेतृत्व करेंगे। भाजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के विकास को लेकर घोषणा की और कहा कि जहां जो भी समस्याएं और मांग है उन पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष का कुशल नेतृत्व विधानसभा को मिला। सौभाग्य की बात है कि इन के चार वर्ष के कार्यकाल और संगठन की स्थापना दिवस मना रहे हैं। ऋषिकेश विधानसभा के लिए क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उठाई गई मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा भाजपा के लिए राष्ट्रीय पहले है। भाजपा की रीति नीति के कारण ही आज घर-घर में कमल खिल रहा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व सांसद दुष्यंत कुमार ने कहा कि हमने कभी भी वोट की खातिर जनता को  दाव पर नहीं लगाया। भाजपा की सोच हमेशा विकास परक रही है। उत्तराखंड में सड़कों सहित कई योजनाओं के तहत विकास भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ हो यह सरकार की सोच है। मैं स्वयं गृह मंत्री अमित शाह को बताऊंगा कि आपको उत्तराखंड की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और सरकार जहां कुंभ का बेहतर संचालन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments