बड़ी ख़बर : उत्तराखंड में वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी डॉक्टर और STF के सीओ संक्रमित

एसटीएफ के सीओ अंशुल मिश्रा को वैक्सीन की दो दोज लग चुकी है फिर भी उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड पुलिस का यह पहला मामला है जब वैक्सीन की दो डोज ले चुके पुलिस अधिकारी को कोरोना हुआ है। 



उत्तराखंड :
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तेजी से बढ़ रही है। वहीं सिस्टम के सामने कई नई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। स्थिति इसलिए ज्यादा चिंताजनक है, क्योंकि वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके स्वास्थ्य कर्मी भी अब संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) के दो चिकित्सक संक्रमित मिले हैं। इनमें एक वरिष्ठ फिजीशियन और दूसरे एनेस्थेटिस्ट हैं। 

वहीं, आज एसटीएफ के सीओ अंशुल मिश्रा को वैक्सीन की दो दोज लग चुकी है फिर भी उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड पुलिस का यह पहला मामला है जब वैक्सीन की दो डोज ले चुके पुलिस अधिकारी को कोरोना हुआ है। साथ ही दून मेडिकल कालेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केसी पंत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों दवाई ले ली थी।

Read more @jagran

Post a Comment

0 Comments