एक पिता ने अपनी बेटी को महज 6 हजार रुपये में बेच दिया। कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 साल की बच्ची को उसके पिता ने 32 साल के दरिंदे को सौंप दिया।
उत्तराखंड : जनपद चमोली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी को महज 6 हजार रुपये में बेच दिया। कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 साल की बच्ची को उसके पिता ने 32 साल के दरिंदे को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, राजकीय विद्यालय हरि शंकर के शिक्षक को लगी तो उन्होंने बच्ची के पिता से पूरी जानकारी जुटाई। उसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।
ख़बर बता दें, एक लोकल न्यूज़ पोर्टल से मिली है। उस पोर्टल के रिपोर्ट को शिक्षक ने बताया कि पिता ने पैसों के लालच में नाबालिग बेटी की शादी ही करवा डाली। मामला लॉकडाउन का है। उस दौरान गांव के ही एक बिचैलिए ने बच्ची के पिता से किसी दलाल का संपर्क कराया और उसे महज 6 हजार रुपये में बेच दिया। शिक्षक ने बच्ची से भी संकर्प कर लिया। उसकी पीड़ा सुनकर उन्होंने अपना वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
इतना ही नहीं शिक्षक ने प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आते हैं, लेकिन दबा दिए जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और कहा कि वो बच्ची के आगे की पढ़ाई कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस तरह के रैकेट चलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रई की मांग की है।

0 Comments