पूर्व CBI डायरेक्टर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में निधन हो गया



सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर रंजीत सिन्हा का शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में निधन हो गया रंजीत सिन्हा ने तड़के करीब साढ़े 4 बजे आखिरी सांस ली उन्होंने कई प्रशासनिक पदों पर रहकर देश की सेवा की

पूर्व सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा का निधन कोविड-19 के कारण हुआ। वह 68 साल के थेअधिकारियों ने बताया कि जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को रंजीत सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था बता दें कि बिहार कैडर के 1974 बैच के ऑफिसर रंजीत सिन्हा ने इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस और रेलवे प्रोटेक्टशन फोर्स में पदभार को संभाला साल 2012 में सीबीआई चीफ बनने से पहले उन्होंने पटना और दिल्ली में सीबीआई में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई

भारत में अब तक 1,42,91,917 कोरोना के मामले मिले हैं जिनमें से 1,25,47,866 संक्रमित ठीक हो चुके हैं देश में इस वक्त कोरोना के 15,69,743 एक्टिव केस हैं, जबकि 1,74,308 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है

Post a Comment

0 Comments