IIT रुड़की में अब तक मिले 89 छात्र कोरोना संक्रमित

रुड़की के आईआईटी में कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं, संस्थान में अब कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़कर 89 पहुंच गई है। इन सभी छात्रों को कोविड केयर सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ने को नजर आ रहा है। रुड़की के आईआईटी में कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने घर गए छात्रों के लौटने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं, संस्थान में अब कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़कर 89 पहुंच गई है। इन सभी छात्रों को कोविड केयर सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।

आईआईटी रुड़की के छात्रों में कोरोना संक्रमण फैलने के चलते चार हॉस्टलों को सील किया गया है। रोज जांच में कोरोना संक्रमित छात्रों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। आईआईटी की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि सभी का कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा है। घर गए छात्रों के संस्थान में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने तक बाहर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments