बड़ी ख़बर : केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही हवाई टिकटों की बंपर बुकिंग

केदारनाथ धाम के लिए अभी तक 11,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हवाई टिकट की बुकिंग करा दी है। जो कोरोना संक्रमण के दौर में यात्रा सीजन के लिए अच्छे संकेत हैं।


उत्तराखंड : प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आपको बता दें, आने वाले अगले महीने मई से यात्रा का आगाज होने जा रहा है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के कपाट अगले महीने 17 मई को विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। 

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, बता दें, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इतना ही नहीं केदारनाथ धाम के लिए अभी तक 11,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने हवाई टिकट की बुकिंग करा दी है। जो कोरोना संक्रमण के दौर में यात्रा सीजन के लिए अच्छे संकेत हैं।

जीएमवीएन के जीएम जितेंद्र कुमार के मुताबिक शुरुआती कुछ दिन में अच्छी बुकिंग नजर आई, हालांकि बीते तीन चार दिन में देश में कोविड संक्रमण तेज होने पर बुकिंग कुछ कम हो रही है। लेकिन अब उन्होंने बताया कि हर दिन अच्छी खासी संख्या में लोग केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन हवाई टिकट बुक करा रहे हैं। हालांकि, बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने में अभी 1 माह से ज्यादा का समय बचा है. लेकिन, अभी से हवाई टिकटों की 70% बुकिंग ऑनलाइन हो चुकी है।

बता दें कि बता दें कि विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को भक्तों के लिए खोले जाएंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ रावल ने घोषणा की है। प्राचीन परपंरा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन हर साल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला जाता है। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के लिए भगवान भैरवनाछ की 13 मई को पूजा-अर्चना की जाएगी।

बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 14 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 15 मई को  को गौरीकुंड और 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां 17 मई को सुबह पांच बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ समेत चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में सर्दियों में बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। 

Post a Comment

0 Comments