बड़ी ख़बर : इस राज्य के कृषि मंत्री दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित

केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार का COVID-19 का दूसरी बार टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, हालांकि अभी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।


राष्ट्रीय : देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से कोरोना वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आम-जनता के साथ-साथ नेता, अधिकारी मुख्यमंत्री तक आ गए हैं।

जानकारी मुताबिक़, केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार का COVID-19 का दूसरी बार टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, हालांकि अभी उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। उनके बेटे निरंजन कृष्ण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्री इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद वो इससे उबर गए थे।

वहीं इस बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, वो कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना से रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। केरल विधानसभा चुनाव के बाद पिनाराई विजयन 8 अप्रैल को कोविद 19 पॉजिटिव पाए गए थे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी कोरोना संक्रमित

बीते दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संक्रमित होने के बाद आज केरल के कृषि मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हैरान करने वाली ये बात है कि कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है। मंत्री के बेटे निरंजन कृष्ण का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

देश में 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा मामले दर्ज

बता दें कि केरल देश के उन राज्यों में शामिल है जहां पर संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में  8,778 नएमामले दर्ज किए हैं। राज्य में इस वक्त 58,245 सक्रिय मामले हैं। वहीं अगर देश में बीते 24 घंटे में  2 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। ये मामले 10 दिन में लगभग दोगुना हो गए है। बता दें कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल समेत 16 राज्यों में यह संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 

Post a Comment

0 Comments