उत्तराखंड में कोरोना : कुंभ मेले आए महामंडलेश्वर की देहरादून के निजी अस्पताल में कोरोना से मौत, मचा हड़कंप

महामंडलेश्वर चित्रकूट के रहने वाले थे और हरिद्वार कुंभ में आए थे। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 


उत्तराखंड : धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों कुंभ मेला चल रहा है। कुंभ मेले में अनेक राज्य से लोगों भारी मात्रा में पहुंचे है। लेकिन पुरे देश में कोरोना महामारी ने अपना आतंक मचा रखा है। देवभूमि उत्तराखंड में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में एक बड़ी ख़बर सामने आई है। अखिल भारतीय निर्वाणी आणि के 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित महामंडलेश्वर की देहरादून के निजी अस्पताल में मौत होने से हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, महामंडलेश्वर चित्रकूट के रहने वाले थे और हरिद्वार कुंभ में आए थे। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 12 अप्रैल को सांस में तकलीफ और बुखार की शिकायत के चलते महामंडलेश्वर को देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महामंडलेश्वर की मौत से बैरागी संतों की छावनी में हड़कंप मच गया है।

बुधवार को पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 192 श्रद्धालु मिले संक्रमित

कुंभनगरी हरिद्वार में पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 639 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 192 श्रद्धालु कोविड संक्रमित मिले। इनमें से 39 श्रद्धालुओं को राज्यसीमा से लौटा दिया गया। वहीं एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्या और मेला अस्पताल में तैनात दो लैब टेक्नीशियन और एक ऑप्टोमेटरिस्ट भी कोविड पॉजिटव पाए गए हैं। 

जानकारी मुताबिक़, धर्मनगरी हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पतंजलि योगपीठ में 14, ऋषिकुल में नौ, एचएम रुड़की में आठ, शिवालिक नगर में आठ, श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़ा, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, अखिल भारतीय दिगंबर अणि, श्रीतपोनिधि आनंद अखाड़े में पांच और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में चार संतों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Post a Comment

0 Comments