जनपद टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट की ट्रू नॉट मशीन में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद कल उनके संपर्क में आई जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव आइसोलेशन में चली गई हैं।
उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना कहर बढ़ता नजर आ रहा है। जनपद टिहरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट की ट्रू नॉट मशीन में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद कल उनके संपर्क में आई जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव आइसोलेशन में चली गई हैं।
जानकारी मुताबिक़, सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने बताया कि एसएसपी तृप्ति भट का आरटीपीसीआर सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है। बीते रोज घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह के गांव में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी मौजूद थीं। इस दौरान वहां पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा कृषि मंत्र मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक धन सिंह नेगी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग एसएसपी की कॉन्टेक्ट लिस्ट बनाने में जुटा है।
उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर रफ्तार पर है। हर दिन तेजी से नए मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को भी यहां 787 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। पिछले आठ दिन में प्रदेश में 5087 लोग संक्रमित मिले हैं यानी हर रोज करीब सवा छह सौ नए मामले। इधर, कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, दूसरी ओर आइआइटी रुड़की में पिछले कुछ दिनों में 90 छात्रों में कोरोना की पुष्टि हुई है। आइआइटी की मीडिया सेल इंचार्ज सोनिका श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी।

0 Comments