कोरोना को कहर, उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 2220 नए संक्रमित मरीज आए हैं। प्रदेश में यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। प्रदेश में आज गुरुवार को 9 मरीजों की मौत हुई है।
उत्तराखंड : प्रदेश में आज गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2220 नए संक्रमित मरीज आए हैं। प्रदेश में यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार पार हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज गुरुवार को 9 मरीजों की मौत हुई, जिससे प्रदेश में अब तक 1802 मरीजों की मौत की संख्या हो चुकी है। जबकि 397 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 116244 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 99777 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून और हरिद्वार में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 36391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 914 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 613, नैनीताल में 156, ऊधमसिंह नगर में 131 , पौड़ी में 105, टिहरी में 79, रुद्रप्रयाग में 49, पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23 , अल्मोड़ा में 55, चमोली में 25, बागेश्वर में 15 और चंपावत में 26 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 67 पहुंच गई है।
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 2,220 नए #COVID19 मामले और 9 मौतें दर्ज़ की गई।; कुल मामले 1,16,244 हो गए हैं। pic.twitter.com/UartZ7aUsx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2021

0 Comments