UP के CM योगी आदित्यनाथ ने लगाया कोरोना का पहला टीका, टीका लगाने के बाद कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टीके का पहला डोज लिया है। 



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए टीके का पहला डोज लिया है। मुख्यमंत्री को टीके का पहला डोज सोमवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में लगाया गया। टीकाकरण के बाद सीएम योगी ने देशवासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 'मैं उन सभी वैज्ञानिकों का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने समय से भारत में दो वैक्सीन लॉन्च की। ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और हम सभी को ये वैक्सीन लगाना चाहिए।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान तेजी के साथ चल रहा है। यूपी के कई मंत्री और नौकरशाह भी कोरोना टीके लगवा चुके हैं। भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, शिवपाल सिंह यादव एवं बीएसपी अध्यक्ष मायावती टीका लगवाने वालों में शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments