कोरोना संक्रमण के बीच कल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाली एनडीए (NDA) 1 परीक्ष कल यानी कि 18 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
पुरे देशभर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच कल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) देश भर के विभिन्न शहरों में एनडीए (NDA) भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से और दूसरी दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी। परीक्षा में मैथ्स और जनरल एबिलिटी के प्रश्न होंगे। 5 घंटे की परीक्षा में मैथ्स से 300 अंक और जनरल एबिलिटी से 600 अंकों के प्रश्न आएंगे। दोनों सेक्शन ढाई ढाई घंटे के होंगे। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे।
जानकारी मुताबिक़, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित होने वाली एनडीए 1 परीक्ष कल यानी कि 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कोरोना महामारी के कहर के बीच कराई जा रही परीक्षा के लिए उम्मीदवार कुछ बातों का ध्यान रखें।
परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अपने साथ एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। उम्मीदवार ध्यान रखें कि ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) में आंसर लिखने के लिए सिर्फ ब्लैक पैन का इस्तेमाल करें। किसी भी अन्य कलर का पेन मान्य नहीं होगा।
परीक्षा केंद्र जानें से पहले ध्यान रखें ये बातें
- OMR शीट (आंसरशीट) भरने के लिए काला बॉल प्वाइंट पेन अपने साथ जरूर लाएं।
- अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर लाएं। इसके साथ फोटो आईडी कार्ड लाना न भूलें।
- अगर फोटो स्पष्ट नहीं है या फिर एडमिट कार्ड पर नहीं है तो अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं।
- परीक्षा केंद्र कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सभी परीक्षार्थी अपने साथ मास्क जरूर लाएं। बिना मास्क पहने एंट्री नहीं जाएगी। अपने साथ छोटी सैनिटाइजर की शीशी भी ला सकते हैं। परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड-19 बचाव संबंधी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
वहीं अगर दूसरी तरफ बात करें तो फिलहाल देश में कोरोना वायरस के बेतहाशा मामले बढ़ने की वजह से सीबीएसई समेत तमाम राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके तहत सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा कैंसिल करके 12वीं की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से देश के तमाम राज्यों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में यह फैसला लिया है।

0 Comments