कोटद्वार : पदमपुर सुखरौ में किराये पर रह रहा 53 वर्षीय व्यक्ति कमरे में मिला मृत

कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र पदमपुर सुखरौ में एक व्यक्ति कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पौड़ी गढ़वाल :
शहर कोटद्वार से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र पदमपुर सुखरौ में एक व्यक्ति कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : कोटद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जाने माने अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी का निधन 

प्राप्त जानकारी अनुसार, एक लोकल न्यूज़ पोर्टल के रिपोर्टर से बात चीत में कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति के मकान मालिक से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि पदमपुर सुखरौ में दिव्या मोटर के सामने 53 वर्षीय नरेश जोशी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी चौबट्टाखाल ब्लॉक पोखड़ा विगत दो वर्षों से किराये के मकान पर अकेला रहता था। बाकी परिजन दिल्ली में रहते है। नरेश जोशी दो दिनों से कमरे से बाहर नहीं दिखाई दे रहा था, जिस पर मकान मालिक ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़े : उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का निधन

बता दें, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में पहुंचकर देखा तो वह बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस ने आपातकालीन सेवा वाहन 108 की सहायता से नरेश जोशी को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उप निरीक्षक भावना भट्ट ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मौत के स्पष्ट कारण के बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है। भावना भट्ट ने बताया कि मृतक का कोविड टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। 

यह भी पढ़े : देवी मंदिर स्थित एक हॉस्पिटल से वसूला जा रहा मनमाना बिल, कई दिनों से मिल रही शिकायत

Post a Comment

0 Comments