कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुलदीप यादव जांच के घेरे में आ गए हैं। उन्होंने 15 अप्रैल को वैक्सीन का पहला डोज लिया था और इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्वीटर में पोस्ट की।
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप उस फोटो में अस्पताल के बजाय अपने गेस्ट हाउस के लॉन में टीका लगवाते हुए दिखे हैं, जिसे टीकाकरण संबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है।
जानकारी मुताबिक़, कुलदीप यादव के उस पोस्ट की फोटो में वह अस्पताल की जगह लॉन में नजर आ रहे हैं। जिसे वैक्सीन प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार को जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।
यह भी पढ़े : विशषज्ञों ने बताया, 6 महीने के अंदर कभी भी ले सकते हैं Covishield वैक्सीन की दूसरी डोज
कुलदीप यादव ने शनिवार को टीके की पहली डोज लेने के बाद अपनी टीका लगवाते हुए एक फोटो शेयर की और ट्वीट कर सभी से टीका लगवाने का आग्रह किया था। कुलदीप यादव ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “जब भी मौका मिले तुरंत टीका लगवाएं। सुरक्षित रहें क्योंकि COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की आवश्यकता है।”
जब भी मौका मिले तुरंत टीका लगवाएं। सुरक्षित रहें क्योंकि covid19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की आवश्यकता है 🙏🏻 pic.twitter.com/6YSHyoGmWM
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) May 15, 2021
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसे बाद 18 मई क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप यादव को कोविड टीकाकरण के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के विपरीत ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ दिए जाने की जांच के आदेश दिए गए हैं। कानपुर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार को मामले की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि कुलदीप को गोविंद नगर स्थित जागेश्वर अस्पताल में टीका लगाया जाना था लेकिन उन्हें कानपुर नगर निगम के गेस्ट हाउस के लॉन में यह टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि कुलदीप का वह ट्वीट देखने के बाद लोगों ने यह कहना शुरू किया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तक को अस्पताल जाकर टीका लगवाना पड़ा। ऐसे में कुलदीप के लिए प्रोटोकॉल क्यों तोड़ा गया?

0 Comments