राजधानी देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद, ट्वीट देख तुरंत उपलब्ध कराई मदद

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। महिला ने ट्वीट कर सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी।


उत्तराखंड : कोरोना काल की इस महमारी में गरीबों और जरूरमंदों का मसीहा बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर लोगों की मदद करते रहते हैं। पूरे देश में रोजाना लोग दिग्गज अभिनेता से मदद की गुहार लगाते रहते हैं। अब सोनू सूद गंभीर रूप से कोरोना वायरस की मार झेल रहे एक शख्स की मदद करनी की वजह से चर्चा में हैं। 

आपको बता दें, बीते साल देश भर के प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाने के बाद रियल हीरो बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। महिला ने ट्वीट कर सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी। जिसके कुछ देर बाद ही सोनू ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी।

यह जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट कर दी और लिखा हो गया। बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।

जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। व्यक्ति में ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की बेहद आवश्यकता है। सोनू ने बीते साल कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी। 

Post a Comment

0 Comments