उत्तराखंड : कलयुगी पिता की करतूत, मासूम बेटी के शरीर में पेन से किए सैकड़ों जख्म, पढ़े पूरा मामला

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ये है कि यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 6 साल की मासूम को सिर्फ अंग्रेजी न बोल पाने के कारण प्रताड़ित किया। 


उत्तराखंड : जनपद उधम सिंह नगर के शहर रुद्रपुर में एक सौतेले कलियुगी पिता का कारनामा सामने आया है। जो की सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला ये है कि यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 6 साल की मासूम को सिर्फ अंग्रेजी न बोल पाने के कारण प्रताड़ित किया। सौतेले बाप ने मासूम के शरीर पर पेन की नोंक से सैकड़ों घाव किये हैं। इतना ही नहीं बच्ची को सौतेले बाप द्वारा कई बार मारा भी गया है।

जानकारी मुताबिक़, आपको बता दें, जिसके बाद स्थानीय व्यापारी नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से 6 साल की मासूम बच्ची को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पिता को ढूंढ निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले में तहरीर आने का इंतजार कर रही है। एसएसपी का कहना है कि तहरीर आने के बाद बच्ची का मेडिकल करवाकर जो भी संबंधित कार्रवाई होगी वो की जाएगी।

यह भी पढ़े : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी के नाम पर बुलाया और फिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पढ़े पूरा मामला

जानकारी अनुसार, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला का 3 साल पहले तलाक हो गया था। जिसके बाद उसने योगेश पांडे नाम के युवक से दूसरी शादी कर ली। योगेश पांडे से शादी करने के बाद महिला अपने साथ दो बेटियों को भी ले गई। कुछ समय तो ठीक रहा। 

इस दौरान महिला ने एक ओर बेटी को जन्म दिया। योगेश पांडे इस बात से नाराज था कि उसकी बेटी को अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है। जिसके चलते वह बच्ची को प्रताड़ित करने के लिए उसके शरीर को पेन की निब चुभाता था।

हालांकि, घटना तीन से चार दिन पुरानी है। पीड़िता की मां द्वारा बताया गया कि उसका पति पिछले दो साल से उसके व उसकी बेटियों के साथ मार पीट करता रहता था। लेकिन पिछले 6 माह से उसके द्वारा आये दिन मारपीट करनी शुरू कर दी। कुछ दिन पहले वह एक अंग्रेजी की किताब लेकर घर पहुंचा। 

जिसके बाद उसने 5 साल की बेटी से पढ़ने और उसका ट्रांसलेशन करने को कहा। जब वह यह सब नहीं कर पाई तो उसके द्वारा उसे प्रताड़ित करते हुए उसके शरीर पर पेन की नोंक से घाव किये गये। जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर गूलरभोज चली गयी। 

अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो पुलिस भी हरकत में आ गई। फिलहाल, पुलिस अधिकारी आरोपी योगेश पांडेय से पूछताछ कर रही है। वहीं, एसपी सिटी व सीओ सिटी ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments