प्रदेश में आज रविवार को कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 122 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
उत्तराखंड : प्रदेश में आज रविवार को कोरोना संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा आज 122 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 619 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 249 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2465 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक चुल 7088 लोगों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 19293 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में चार, चमोली में एक, चंपावत में चार, देहरादून में 38, हरिद्वार में छह, नैनीताल में चार, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में दो, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में छह और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि 23 मार्च के बाद रविवार को प्रदेश में सबसे कम केस मिले हैं। बीते 23 मार्च को प्रदेश में 94 केस आए थे।
(27 जून 2021) प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 339619... आज शाम 6:00 बजे तक प्रदेश में 82 और नये मामले सामने आये।@PIBDehradun@PMOIndia@TIRATHSRAWAT@PIBHindi
— DD NEWS UTTARAKHAND (@DDnews_dehradun) June 27, 2021
@drharshvardhan
@DDNewslive pic.twitter.com/7xdnDUtxvn

0 Comments