उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : गन पॉइंट पर बदमाशों ने सीएमएस कलेक्शन कर्मी से 11 लाख लूटे, पढ़े पूरी खबर

रुद्रपुर में तमंचे और चाकू से लैस बाइक सवार बदमाशों ने कैश मैनेजमेंट सिस्टम के कलेक्शन कर्मी से 10.80 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों के उसके हाथ पर चाकू से वार भी किया। 


उत्तराखंड : रुद्रपुर में तमंचे और चाकू से लैस बाइक सवार बदमाशों ने कैश मैनेजमेंट सिस्टम के कलेक्शन कर्मी से 10.80 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों के उसके हाथ पर चाकू से वार भी किया। दिनदहाड़े हुए इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीम जुट गई है।

तमंचे के बल पर लुटे 11 लाख.... 

मूलरूप से बहादराबाद, मिलक, रामपुर निवासी आदित्य कुमार पुत्र घनश्याम रम्पुरा में किराए में रहता है। आदित्य ने बताया कि वह कैश मैनेजमेंट सिस्टम कंपनी में कलेक्शन का काम करता है। कंपनी लोगों और व्यापारियों से कैश लेकर बैंकों में रुपये जमा करने का काम करती है। बताया कि सोमवार को उसने 10.80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

जिसमें मेट्रोपोलिस सिटी से पांच लाख, गंगापुर रोड स्थित एक व्यापारी से 1.95 लाख, विशाल मेगा मार्ट से 85 हजार और रेलवे स्टेशन रोड स्थित व्यापारी से करीब तीन लाख रुपये कलेक्शन शामिल हैं। इसके बाद दोपहर तीन बजे के आसपास वह करीब 12 लाख का कैश कलेक्शन के लिए सुभाष कालोनी स्थित एक व्यापारी के पास जा रहा था। 


इसी बीच सुभाष कालोनी रोड पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान उसे तमंचे के बल पर उससे 10.80 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। यह देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

तलाश में जुटी पुलिस...... 

सूचना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, कोतवाल बिजेंद्र शाह, एसओजी प्रभारी कमलेश भटट, एसआई पूरण सिंह, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की चार टीमों ने जगह जगह चेकिंग करने के साथ ही यूपी पुलिस से भी संपर्क किया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कैश कलेक्शन कर्मी से लाखों की लूट की गई है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही हैस, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments