उत्तराखंड : तीन दिवसीय दौरे के बाद उत्तराखंड लौटे सीएम पुष्कर सिंह धामी, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा.......

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद देहरादून लौट आए हैं। आज सोमवार को सीएम धामी देहरादून स्थित जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ।


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद देहरादून लौट आए हैं। आज सोमवार को सीएम धामी देहरादून स्थित जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उनका काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। अपने तीन दिवसीय दौरे में सीएम धामी ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सीएम धामी ने राज्य के विकास को लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

सीएम धामी तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के विकास के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। आज भी उन्होंने केंद्रीय श्रम और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

सीएम धामी केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लंबित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए इनके जल्द निस्तारण का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य के विकास में हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया। इसके अलावा सीएम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कर्णवाल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनके साथ मौजूद विधायक राजेश शुक्ला ने भी विधायक कर्णवाल का हाल-चाल जाना। अपने तीन दिवसीय दौरे के बाद सीएम धामी अब देहरादून लौट आएं हैं।

Post a Comment

0 Comments