पौड़ी गढ़वाल के पाबौ में उकाल गांव के चुपड़यू तोक में एक बुजुर्ग महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में घर के समीप खेत में पेड़ के नीचे मिला है।
पौड़ी गढ़वाल : विकासखंड पाबौ से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है, पौड़ी गढ़वाल के पाबौ में उकाल गांव के चुपड़यू तोक में एक बुजुर्ग महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में घर के समीप खेत में पेड़ के नीचे मिला है।
जानकारी के मुताबिक़, बुजुर्ग महिला पूरे गांव में अकेले ही रहती थी। बता दें, आंशका जताई जा रही है, कि बुजुर्ग महिला की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है। पुलिस ने बताया कि गांव से बाहर रह रहे परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनाम भर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत तिमलखाल के उकाल गांव के चुपड़यू तोक में अकेले रह रही बुजुर्ग बालमति देवी का शव घर के समीप ही सड़ी गली अवस्था में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय निवासियों से घटना की जानकारी ली। पाबौ चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया के ग्रामीण जंगली जानवर के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की संभावना जता रहे हैं।
सूरत शर्मा ने बताया कि चुपड़यू तोक में बुजुर्ग महिला अकेले ही रहती थी। यहां के अन्य निवासी पलायन कर चुके हैं। जिससे यहां चारों ओर झाड़ियां उगी हुई है। बुजुर्ग महिला को भोजन आदि देने के लिए हर दूसरे दिन समीप के तोक घंडियाल से रिश्तेदार आते थे।
बीते 30 जून को रिश्ते की बहू साका देवी भोजन देने आई थी। शनिवार सुबह भी जब शाका देवी भोजन देने यहां आई तो उसे घर के समीप दुर्गंध महसूस हुई। शाका ने देखा की घर के समीप खेतों में बुजुर्ग महिला बालमति देवी का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा है।
जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। महिला के गले पर दातों व नाखूनों के निशान हैं। जिससे जंगली जानवर के हमले में मौत की आंशका जताई जा रही है। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि घटना जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं पश्चिमी अमेली रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सुची चौहान ने बताया कि दो-तीन दिन पहले गुलादर के हमले की संभावना जताई जा रही है। शव को बुरी तरह से खाया गया है। उक्त घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिल चुकी है और पिंजरा लगा दिया गया है।

0 Comments