खुशखबरी : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 17% नहीं 28% महंगाई भत्ता, पढ़ें पूरी जानकारी

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़े तोहफे की सौगात दी है। डीए में 11 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया, यानी अब 17 फ़ीसदी की बजाय 28 फ़ीसदी डीए मिलेगा। 


केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार ने बड़े तोहफे की सौगात दी है। करीब एक साल से महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार कर रहे  केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान डीए और महंगाई राहत (DR) पर पिछले साल जून में कोरोना महामारी के कारण लगाई गई रोक हटा दी। इसके साथ ही डीए में 11 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया, यानी अब 17 फ़ीसदी की बजाय 28 फ़ीसदी डीए मिलेगा। 

कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की डीए की बढ़ी दर इस साल एक जुलाई से लागू होगी, जबकि पिछले साल एक जनवरी से इस साल जून तक कर्मचारियों को बकाया डीए का भुगतान पहले की तरह मूल वेतन या पेंशन के 17 फ़ीसदी की दर से ही किया जाएगा। उन्होंने बताया, कोरोना की वजह से केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को देय  महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किस्तों पर रोक लगाई थी। सरकार ने जनवरी 2020 में 4%, जून 2020 में 3% व इस जनवरी में 4% डीए बढ़ाया था। हालांकि इनका भुगतान नहीं हुआ था, लेकिन अब तीन किस्तों का भुगतान होगा। इससे 48.34 लाख कर्मियों व 65.26 लाख पेंशन धारकों को लाभ होगा।

Post a Comment

0 Comments