हरिद्वार : गंगा घाटों पर असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए 'ऑपरेशन मर्यादा' शुरू

हरिद्वार में गंगा घाटों पर पिछले कुछ समय से असामाजिक घटनाएं सामने आई थी। जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा चलाया जाएगा। इसके तहत गंगा घाटों पर 10 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे


हरिद्वार में गंगा घाटों पर पिछले कुछ समय से असामाजिक घटनाएं सामने आई थी। जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा चलाया जाएगा। इसके तहत गंगा घाटों पर 10 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। धर्मनगरी में पिछले कई दिनों से असामाजिक गतिविधियां सामने आ रही थी, जिसमें कई लोग हमारी संस्कृति की धज्जियां उड़ाते दिख रहे थे। जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन मर्यादा की शुरुआत की गई है। बता दें कि ऑपरेशन मर्यादा की शुरुआत कल शुक्रवार से कर दी गई है।

धर्मनगरी में गंगाघाटों पर पिछले कई दिनों से स्पीकर पर गाने बजाकर अश्लीलता करने, हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा की पैड़ियों पर रखकर हुक्का पीने, फर्जी किन्नरों की ओर से नौटंकी करने और बर्थडे पार्टी मनाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद कई लोगों पर इस मामले में कार्रवाई भी की गई, लेकिन अब गंगा घाटों की महिमा को बचाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है। इस अभियान के तहत 10 पुलिसकर्मियों को गंगाघाटों पर तैनात किया जाएगा। यह पुलिसकर्मी अब 24 घंटे गंगाघाटों पर घूमेंगे और यहां पर उत्पात मचाने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

शुक्रवार को घाट में हुड़दंग मचाते तीन पकडे

हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगाघाटों पर हुड़दंग मचाते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 16 लोगों के खिलाफ गंगा घाटों पर गंदगी फैैलाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा अभियान के तहत शुक्रवार को गंगाघाट पर हुड़दंग मचाते साकेत, बिट्टे और सहदेव निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 16 लोगों पर गंगाघाटों पर गंदगी फैलाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments