कोटद्वार : कोटद्वार आने वालों के लिए नियम सख्त, नये नियम जारी, पढ़े पूरी जानकारी

कोरोना की तीसरी लहर को गंभीरता से लेते हुए कोटद्वार प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिसे देखते हुए आज कोटद्वार के कौड़िया चेक पोस्ट में उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने निरीक्षण किया। 



कोरोना की तीसरी लहर को गंभीरता से लेते हुए कोटद्वार प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कोरोना के चलते कोटद्वार प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोटद्वार प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिसे देखते हुए आज कोटद्वार के कौड़िया चेक पोस्ट में उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक ने निरीक्षण किया। 

कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए कोटद्वार प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोरोना को लेकर पुलिस व प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता। कोटद्वार में आय दिन बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के प्रवेश करने के मामले सामने आते रहे हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग उत्तराखंड के नंबर वाले वाहनों में आकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे शहर में संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। कोटद्वार के कौड़िया चेक पोस्ट पर उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और साथ ही मौके पर जो खामियां पाई गई उसे तुरंत ठीक करने को कहा गया। प्रशासन ने तीसरी लहर को देखते हुए सख्त रुख अपना लिया है। उपजिलाअधिकारी ने बताया कि अब कोटद्वार में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को ई-पास, आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ-साथ होटल की बुकिंग दिखाना भी अनिवार्य है। इन सब चीजों के बिना कोटद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और ऐसे वाहनों को वापस लौटा दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments