ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड को मिला 11वें मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी बने प्रदेश के मुख्यमंत्री

प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। 


उत्तराखंड : प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। 

वहीं वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। विधानमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। वह सबसे कम उम्र के सीएम बने हैं। शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव को लेकर संवैधानिक पेंच फंसा था और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। धामी युवा नेता हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है। इतिहास गवाह रहा है कि जिस पार्टी को युवाओं को समर्थन मिला है वह सत्ता पर काबिज हुई है। इसके अलावा राज्य को कभी एक सीएम नहीं मिला है। भाजपा का फैसला जनता के लिए एक इशारा है कि वह अब इस तरह की नीति अपना कर विकास का रोडमैप तैयार करेंगे।

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना के बाद अब पुष्कर सिंह धामी ने इस पद को संभालने का बीड़ा उठाया है। आज शाम 4 बजे इस बात की घोषणा की गई। बता दे की बीते शुक्रवार को रात 11 बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

सूत्रों की मानी जाए तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे चुके त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम भी काफी सुने को मिल रहा था लेकिन 3 बजे हुई विधायक दल की बैठक में को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनाने का बड़ा निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म देव भूमि उत्तराखण्ड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में हुआ। 

साल 2000 में पहले सीएम नित्या नन्द स्वामी बनें।

साल 2001 में दूसरे सीएम भगत सिंह कोश्यारी बनें।

साल 2002 में तीसरे सीएम बनें एनडी तिवारी बनें।

साल 2007 में बीसी खंडूरी बनें राज्य के चौथे सीएम

साल 2009 में पांचवे सीएम बने रमेश पोखरियाल निशंक

साल 2011 में छठे सीएम बनें बीसी खंडूरी ( दूसरी बार)

साल 2012 में विजय बहुगुणा उत्तराखंड के सातवें सीएम बनें

साल 2014 में हरीश रावत उत्तराखंड के आठवे सीएम बनें

साल 2017 में त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के 9वें सीएम बनें

साल 2021 में सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें सीएम बनें

Post a Comment

0 Comments