Tokyo Olympics : भारत ने जर्मनी को हराकर जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।


टोक्यो ओलिंपिक में आज भारतीय दल के लिए कई पदक दांव पर लगे हैं। कुश्ती में एक पदक पक्का है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। टोक्यो में जारी ओलिंपिक खेलों में ये भारत का चौथा पदक है। भारत ने 1980 के बाद हॉकी के खेल में ओलिंपिक में पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।

भारतीय हॉकी टीम का 41 साल बाद ओलंपिक में पदक

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हरा दिया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए देश को पदक दिलाया है। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। टोक्यो के ओआइ स्टेडियम के नोर्थ पिच पर कांस्य पदक के लिए भारत ने अच्छी तरह से जर्मनी से लड़ाई लड़ी और इस रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया।

Post a Comment

0 Comments