उत्तराखंड : CM धामी बोले, भव्य और दिव्य बनाया जाएगा सैन्य धाम, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा सैन्य धाम भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा सैन्य धाम भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाना चाहिए। उत्तराखंड में बनने वाले सैन्य धाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सीएम आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाए। शहीद सम्मान यात्रा अक्टूबर के पहले हफ्ते से प्रस्तावित है। यात्रा का पूरा रूट चार्ट जल्द तैयार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दिया। शहीदों के सम्मान में यह भव्य आयोजन होगा। सैन्य धाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए जन सहयोग लिया जाएगा। किसी भी आयोजन को सफल बनाने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Post a Comment

0 Comments