उत्तराखंड : प्रदेश के 8वें राज्यपाल के रूप में ले.जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने ली शपथ

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल पद की शपथ ली।



राजभवन में आज बुधवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य के 8वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त राज्यपाल का किया स्वागत 

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत)  गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। राजभवन पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जीवन परिचय

- लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना से 2016 में सेवानिवृत्त हुए। उन्‍होंने सेना में करीब 40 वर्ष की सेवा दी। इस दौरान उन्होंने चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमंडेशन अवार्ड प्राप्त किए।

- लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना डिप्टी चीफ आफ आर्मी स्टाफ रहे

- लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना एडजुटेंट जनरल और 15 कार्प्‍स के कमांडर रहे

- वह चीन मामलों से जुड़े मिलिट्री आपरेशन के निदेशक

 - उन्‍होंने सैनिक स्कूल कपूरथला (पंजाब) से स्कूलिंग की।

- उन्‍होंने नेशनल डिफेंस कालेज और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ से स्नातक किया।

- उन्‍होंने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम फिल डिग्री ली।

- चेन्नई विश्वविद्यालय से वह कर रहे हैं 'स्मार्ट पावर फार नेशनल सिक्योरिटी डायनेमिक्स' विषय पर पीएचडी।

Post a Comment

0 Comments