बागेश्वर के डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जींस और टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। जींस और टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।
उत्तराखंड के एक जिले में डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अनोखा फरमान जारी किया है। डीएम ने कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहने पर प्रतिबंध लगाया है। पूरी दुनिया के संस्थान व शिक्षण संस्थाओं में ऐसे नियम की खबरें सुनाई देती है। अभी कुछ समय पहले ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का फटी जींस को लेकर दिए गए बयान पर भी काफी हंगामा हो चुका है। वहीं अब बागेश्वर जिले के डीएम के इसी तरह के अनोखे फरमान से चर्चाओं का बाजार गर्म है। डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जींस और टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। जींस और टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी भी दी है। उनका मानना है कि सरकारी कर्मी की गरिमा बनी रहनी चाहिए।
Uttarkhand | All district officials, employees must follow the dress code in office and not wear jeans, t-shirts during meetings with higher officials; due compliance of the order should be ensured or else necessary action will be taken against them: Vineet Kumar, DM, Bageshwar pic.twitter.com/vBllaDcEsP
— ANI (@ANI) September 9, 2021
कार्यालय प्रबंधन की छवि खराब हो रही
जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर लोग जींस, टी-शर्ट में अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय कर्मचारी होने के नाते यह शोभा नहीं देता है।
कार्यालय प्रबंधन की छवि खराब होने के साथ ही समाज में गलत तरीके से संदेश भी जाता है। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों को कार्यालय अवधि में पूर्ण गणवेश के साथ आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी जींस व टी-शर्ट आदि पहन कर आते हैं तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

0 Comments