आफत की बारिश : भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा, जेसीबी नदी में गिरी, कई वाहन फसें

रुद्रप्रयाग में देर रात भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में भारी मलबा आ गया। इससे श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच एनएच पर यातायात बाधित हो गया।  यहां मलबे की चपेट में आकर जेसीबी नदी में गिर गई और ट्रक सहित कई वाहन मलबे में फंस गए।


रुद्रप्रयाग में देर रात भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर सिरोबगड़ में भारी मलबा आ गया। इससे श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच एनएच पर यातायात बाधित हो गया। भारी मलबे की चपेट में आकर तीन वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गए। यहां मलबे की चपेट में आकर जेसीबी नदी में गिर गई और ट्रक सहित कई वाहन मलबे में फंस गए। बताया जा रहा है कि एनएच बंद होने के कारण ये वाहन रात में वहां खड़े थे। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी मेदनपुर में मलबा आने से बंद है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली राजमार्ग पर यातायात सुचारू है।

उत्तराखंड में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित है। केदारनाथ, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर कई बार मलबा और बोल्डर आने से बाधित रहा। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग भी 14 घंटे बाद खोला जा सका। वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से एक वाहन रातभर फंसा रहा। जिसे सुबह रेस्क्यू किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में बारिश का क्रम बना रह सकता है। वहीं, रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में भारी मलबा आने के कारण अवरुद्ध चल रहा है।

केदारघाटी में विगत तीन दिन से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गौरीकुंड राजमार्ग पर मलबा आने से स्थानीय जनता को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नई टिहरी के फकोट में भारी मलबा आने से बीती रात से बंद पड़ा ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 14 घंटे बाद खुल पाया। चमोली जिले में बीती शाम से ही झमाझम बारिश हो रही है।

भारी बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राज्य के सभी मैदानी जिलों हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, ऊधमसिंहनगर सहित और पर्वतीय क्षेत्रों पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, न्यू टिहरी आदि सभी जिलों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली के साथ गर्जन होने की संभावना है। दून में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम और गर्जन के साथ तेज बौछारें हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में दो दौर की तीव्र बारिश हो सकती है। यहीं हालत 11 सितंबर को भी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में ऑरेज अलर्ट जारी किया है। 

Post a Comment

0 Comments