आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भेंट की।
आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम धामी को राज्य में कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। राज्य में बेहतर व्यवस्था को और प्रभावी रूप देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुगम यातायात व्यवस्था पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाय कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाय।
0 Comments