बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के रोड शो में तिरंगे का अपमान, जांच के आदेश

हल्द्वानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।


हल्द्वानी में बीते दिन रविवार को हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरेंगे के अपमान का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिरेंगे के अपमान की शिकायत की है, शिकायत मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में बीते दिन रविवार को झाड़ू के साथ तिरेंगे के लिपटे होने की कई तस्वीरें सामने आई हैं। कोई तिरंगे को झाडू के साथ लिपटाए है तो कोई गले में लटकाए है। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक़ यदि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिरेंगे का अपमान जांच में सही साबित हुआ तो प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

लोगों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का खुलेआम अपमान हुआ, जहां तस्वीरों में तिरंगा लोगों के हाथ मे झाड़ू के साथ लिपटा नज़र आ रहा है। जब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों के मन में पार्टी को लेकर आक्रोश भर गया। लोगों ने इसकी प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments