मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम राजधानी देहरादून स्थित गढ़ी कैंट पहुंच कर जवानों के बीच गाना गाकर जमकर थिरके। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी बीते शनिवार को देर शाम देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित 127 इंफेंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी कैंपस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए।
इस मौके पर जहां CM पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ थिरके, साथ ही उन्होंने उनके साथ बेड़ू पाको बारमासा गीत भी गाया। CM धामी ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। CM धामी ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
जानकारी मुताबिक, CM ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले. कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

0 Comments