अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : CM धामी 162 मेधावी बालिकाओं को आज करेंगे सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड बोर्ड की 162 मेधावी बालिकाओं को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में सम्मानित करेंगे।


अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड बोर्ड की 162 मेधावी बालिकाओं को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में सम्मानित करेंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक बालिकाओं को स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

बालिकाओं को दिए जाएंगे स्मार्ट फोन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हर जिले की हाईस्कूल और इंटर की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इससे पढ़ाई में बालिकाओं को काफी सुविधा होगी।

विभाग के सचिव हरिचंद सेमवाल के मुताबिक हर जिले से 10वीं और 12वीं की श्रेष्ठ तीन-तीन बालिकाओं एवं हर ब्लॉक से 12वीं की श्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बालिकाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बच्चियों के जन्म पर महालक्ष्मी किट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नंदा गौरा योजना चलाई जा रही है। विभागीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करेंगे। 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि सरकार बालिकाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए हर साल की तरह इस साल भी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

आज मनाया जाएगा अन्नोत्सव, बटेंगे संपत्ति कार्ड

आज सोमवार को अन्नोत्सव और प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड बांटे जाएंगे। कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम का प्रथम चरण सोमवार को मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। अन्नोत्सव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन किया जाए। 

Post a Comment

0 Comments