उत्तराखंड : छात्राओं से छेड़छाड़ में दो शिक्षकों को पांच-पांच साल की सजा, पढ़े पूरा मामला

उत्तरकाशी में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले दो शिक्षकों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है, जबकि दुष्कर्म के मामले उत्तर प्रदेश शामली के एक दोषी को दस साल की सजा सुनाई गई है।


उत्तराखंड : जनपद उत्तरकाशी से एक शर्मसार ख़बर सामने आई है। उत्तरकाशी में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले दो शिक्षकों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई है, जबकि दुष्कर्म के मामले उत्तर प्रदेश शामली के एक दोषी को दस साल की सजा सुनाई गई है।

शादी में शामिल होने आया मैक्स वाहन हादसे का शिकार

जनपद उत्तरकाशी में एक मैक्स वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कल्याणी फेडी के बीच हुआ है। सूचना पर धरासू थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें से आठ घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी चिन्यालीसौड़ भेजा गया है। अन्य लोगों को सड़क पर लाया जा रहा है। वाहन सवार व्यक्ति शादी समारोह में शामिल होने आए थे जोकि उत्तरकाशी से राजगढ़ी मसाल गांव तहसील बड़कोट जा रहे थे।

उत्तरकाशी के पुरोला में धू-धू कर जल उठा घर

उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धू-धू कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। 

जानकारी के मुताबिक पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में एक घर में सिलिंडर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे विकास मोहल्ला निवासी बलवन्त सिंह रावत के घर में सिलिंडर में आग लगने की सूचना मिली।

Post a Comment

0 Comments