केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पौड़ी जिले में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पौड़ी जिले में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि किसी ने देश की एक इंच जमीन भी कब्जाने की कोशिश की तो हमारी सेना मुहतोड़ जबाब देगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात आज शुक्रवार को पौड़ी जिले के पीठसैंण में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र गढ़वाली की प्रतिमा के अनावरण व स्मारक लोकार्पण के अवसर पर कही।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को सम्मानित किया
राजनाथ सिंह ने स्मारक स्थल का लोकार्पण किया और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्री धनसिंह रावत, हरक सिंह रावत और गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे। इससे पहले रक्षा मंत्री शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।
पौड़ी में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं। समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
किसी ने देश की एक इंच जमीन पर कब्जाने की कोशिश की तो हमारी सेना मुहतोड़ जबाब देगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि भी और तपो भूमि भी है। मैं इसे नमन करता हुं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में आज भारत मजबूत देश बन चूका है। भारत ने किसी देश पर अतिक्रमण नहीं किया। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी ने हमारे देश की एक इंच जमीन पर कब्जाने की कोशिश की तो हमारी सेना मुहतोड़ जबाब देगी। उन्होंने कहा कि नेपाल हमारा पारिवारिक देश है। पड़ोसी देश के स्वाभिमान पर कभी आंच नही आने दी जाएगी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में देश की तरक्की की और लगातार अग्रसर है।
पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र गढ़वाली का पैतृक गांव है पीठसैंण
पीठसैंण पेशावर कांड के नायक व स्वाधीनता संग्राम सैनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का पैतृक गांव है। रक्षामंत्री गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में मूर्ति का अनावरण साथ ही यहां बने स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों एवं वीर चंद्र गढ़वाली के परिजनों को भी रक्षा मंत्री ने सम्मानित किया।
0 Comments