केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई।
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय श्री प्रहलाद पटेल ने भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 01 रूपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री जल शक्ति श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जायेगी।
दूधली गांव में पेयजल संकट होगा दूर : पटेल
केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत दूधली पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस योजना की लागत 1.26 करोड़ है। दूधली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि इस पेयजल योजना से लोगों की पेयजल की दिक्कत दूर हो सकेगी। कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि प्रत्येक घर तक सुचारू पेयजल पहुंचाया जाए। भाजपा सरकार ने ज्वलंत समस्याओं का समाधान और जनता को सुविधाएं देने के लिए अहम निर्णय लेकर उनको अंजाम तक पहुंचाया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया नौ करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास
इससे पहले शुक्रवार को ऋषिकेश में जल जीवन मिशन की श्यामपुर पेयजल योजना का केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल और पेयजल मंत्री बिशन सिंह ने भल्ला फार्म में शिलान्यास किया। इस योजना पर 9.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजन का निर्माण जल निगम देहरादून करेगा।
जलशक्ति केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि इस पेयजल योजना से ऋषिकेश ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की किल्लत दूर होगी। 2022 तक प्रत्येक घर को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

0 Comments