उत्तराखंड : प्रदेश में फिलहाल रोज तीन घंटे बिजली कटौती के लिए रहें तैयार, पढ़े पूरी जानकारी

प्रदेश में फिलहाल तीन घंटे बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। सोमवार को भी बिजली किल्लत के चलते अलग-अलग हिस्सों में तीन घंटे तक की कटौती की गई, फिलहाल जिसका सिलसिला जारी रहेगा।


प्रदेश में फिलहाल तीन घंटे बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। सोमवार को भी बिजली किल्लत के चलते अलग-अलग हिस्सों में तीन घंटे तक की कटौती की गई, फिलहाल जिसका सिलसिला जारी रहेगा। यूपीसीएल ने रोस्टर के तहत सोमवार को तीन घंटे बिजली कटौती की। 

दरअसल, नेशनल एक्सचेंज में बिजली के दाम सोमवार को 15 से बढ़कर 17 रुपये प्रति यूनिट तक पहुंच गए। लिहाजा, सोमवार को भी यूपीसीएल ने नेशनल एक्सचेंज से बिजली नहीं खरीदी। दूसरी ओर, एनएचपीसी ने बिजली का ऑफर दिया लेकिन इसके दाम 24 रुपये प्रति यूनिट तक बताए, जिसे यूपीसीएल ने इंकार कर दिया। 

उधर, यूपीसीएल को जो 75 मेगावाट का टेंडर मिला है, उसमें भी फिलहाल पूरी बिजली देने से कंपनी ने इंकार कर दिया है। वहां से अभी 45 मेगावाट की बिजली मिलेगी, जो कि एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। इन सबके बीच सोमवार को प्रदेश में करीब चार मिलियन यूनिट बिजली की कमी पड़ी। इसकी भरपाई करने के लिए अलग-अलग जगहों पर रोस्टर किया गया, जिससे औसतन तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। यूपीसीएल के मुताबिक, फिलहाल कोई ठोस इंतजाम नहीं हुआ है। लिहाजा अगले कुछ दिन लोग तीन घंटे की बिजली कटौती के लिए तैयार रहें। 

नहीं होने दी जाएगी बिजली की किल्लत : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार बिजली की आवश्यकता और उपलब्धता को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सरकार बिजली की किल्लत नहीं होने देगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments